राज्यसभा सदस्य सपा के पूर्व नेता अमर सिंह का इलाज के दौरान निधन

राज्यसभा सदस्य सपा के पूर्व नेता अमर सिंह का इलाज के दौरान निधन

– राजनीति, फिल्म और बिजनेस के माहिर खिलाड़ी माने जाते थे अमर सिंह..

राज्यसभा सदस्य और समाजवादी पार्टी में नेता रहे अमर सिंह का शनिवार को निधन हो गया। 64 वर्ष की आयु में निधन सिंगापुर के माउंट एलिजाबेथ हॉस्पीटल Mount Elizabeth Hospital में उन्होंने आखिरी सांस ली। बता दें कि किडनी की समस्या से जूझ रहे अमर सिंह का पिछले करीब 7 महीनों से यहां इलाज चल रहा था। साथ ही उनकी किडनी का भी ट्रांसप्लांट हुआ था।

अमर सिंह 2013 से ही वह किड़नी की समस्या से परेशान थे। इस बीच कई बार उनकी तबियत बिगड़ी और मौत को धता बताकर हॉस्पीटल से ठीक होकर लौट आए। करीब 10 साल पहले भी उन्होंने गुर्दे का ट्रांसप्लांट कराया था, जिसमें सीरियस कंडीशन होने के बाद भी वह सकुशल लौट आए थे। ​बता दें ​कि सिंगापुर के माउंट एलिजाबेथ हॉस्पीटल में पिछले 7 महीनों से उनका इलाज चल रहा था।

ऐसा था जवाब देने का अंदाज :

2 मार्च को इलाज के दौरान ट्विटर पर अमर सिंह के निधन की अफवाह उडा दी गई जिसको लेकर उन्होंने कहा कि टाइगर अभी जिंदा है। ‘मित्र जो हमारी मृत्यु की कामना कर रहे हैं, वह यह कामना छोड़ दें। हर दम मृत्यु हमारे द्वार को खटखटाती है। झांसी में एक बार हवाई जहाज से गिर गया था तो भी यमराज ने स्वीकार नहीं किया। दस साल पहले भी गुर्दे का प्रत्यारोपण हुआ तो भी मैं लौटकर आ गया। 12-13 दिन तक मिडिल ईस्ट में वेंटिलेटर पर मौत से लड़कर वापस आ गया। उनके मुकाबले अबकी बार तो बिल्कुल स्वस्थ हूं, बिल्कुल सचेतन हूं।

अपनी बीमारी को लेकर लिखा कि ‘रुग्ण हूं, त्रस्त हूं व्याधि से लेकिन संत्रस्त नहीं हू। हिम्मत बाकी है, जोश बाकी है और होश भी बाकी है। हमारे शुभचिंतक और मित्रों ने बड़ी तेजी से अफवाह फैलाई कि यमराज ने मुझे अपने पास बुला लिया है। ऐसा बिल्कुल नहीं है। मेरा इलाज चल रहा है।’

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *