मृत लोगों के बीच इलाज कराने को मजबूर लोग, मुंबई में हॉस्पिटल्स का बुरा हाल

मृत लोगों के बीच इलाज कराने को मजबूर लोग, मुंबई में हॉस्पिटल्स का बुरा हाल

– वार्डों के भीतर नहीं हो पा रही सफाई..

वैश्विक महामारी का तांडव देखना है तो आप मुंबई के कुछ हॉस्पिटल्स की तस्वीर देख लें। महाराष्ट्र में हालात बेहद विकट होते चले जा रहे हैं। मौतों का आंकड़ा दिनोंदिन बढ़ता ही जा रहा है। आज की तारीख में यहां पॉजिटिव केसों की संख्या की बात करें तो अब तक आंकड़ा 55 हजार को पार कर चुका है। इनमें से एक्टिव केसों की संख्या 36 हजार से भी ज्यादा है। मौतों की बात करें तो 1800 से ज्यादा लोगों की जानें जा चुकी हैं।

कल यानि मंगलवार को मुंबई के केईएम KEM हॉस्पिटल का एक विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसे अब तक लाखों बार देखा जा चुका है। इस विडियो को देख हर कोई भौंचक्का रह जाएगा। इसमें दिखाया गया है कि किस तरह से मरीजों को बेड न मिलने की वजह से जमीन पर ही लेटकर इलाज करवाना पड़ रहा है। वहीं वार्ड में सफाई की कोई व्यवस्था नहीं है। मरीजों के पास कचरा फैला पड़ा है।

हद तो तब हो जाती है जब यहां इलाज के दौरान जिन लोगों की मौत ​हो गई है। उनकी डेड बॉडी को ​यहां स्ट्रेचर पर पड़े पड़े 24 घंटे से भी ज्यादा का समय हो गया। उसके बाद भी इन लोगों के मृत शरीर को यहां से हटाया नहीं गया। लोग इन्हीं के बीच में इलाज कराने को मजबूर हैं।

यहां देखें पूरा विडियो : https://www.facebook.com/ram.kadam/videos/710645383088000/

मुंबई के घाटकोपर से एमएलए एवं भाजपा प्रवक्ता राम कदन का कहना है​ कि विडियो में साफ दिख रहा है कि कोरोना मरीज को हॉस्पिटल में जमीन पर लिटाया हुआ है। मरीज के बिस्तर के आस पास ही कोरोना से हुई मौत के बाद लाशों को रखा गया है। पूरे वार्ड में कचरा फैला हुआ है। यह केईएम हॉस्पिटल के 20A वार्ड का दृश्य है।

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *