पार्षद ने लगवाए गति अवरोधक, अब दुर्घटनाओं पर लगेगी लगाम, ACP को पत्र लिखकर बताई थी समस्या

पार्षद ने लगवाए गति अवरोधक, अब दुर्घटनाओं पर लगेगी लगाम, ACP को पत्र लिखकर बताई थी समस्या

जयपुर. मानसरोवर के वार्ड 70 से बीजेपी पार्षद रामावतार गुप्ता ने आम रास्तों पर गति अवरोधक के लिए दक्षिण यातायात पुलिस उपायुक्त को करीब 2 महीने पहले एक पत्र लिखा था। इस पत्र में उन्होंने दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए वार्ड के 7 जोन क्षेत्रों में आम रास्तों पर गति अवरोधक लगाने की मांग की थी। इस मामले में पुलिस उपायुक्त यातायात कार्यालय ने 1 महीने पहले ही लिखित में अवगत कराया है।

ट्रैफिक पुलिस ने बताया

यातायात कार्यालय के अनुसार वार्ड नगर निगम ग्रेटर के 70 में विशन सिंह पार्क के सामने, स्वर्ण पथ चौराहा, किरण पथ चौराहा, वरुण पथ चौराहा, मध्यम मार्ग, चेतना पथ, कावेरी पथ एवं जोन 30 में जैन मार्केट चौराहा, सेंट जोसेफ स्कूल के तिराहे पर स्पीड़ ब्रेकर लगाए गए हैं। इसके अलावा इस कॉपी में पुलिस ने यातायात दक्षिण क्षेत्र में लगाए गए स्पीड़ ब्रेकर्स के बारे में भी लिखा है।

पार्षद गुप्ता ने लिखा था

वार्ड 70 के पार्षद रामावतार गुप्ता ने पत्र में लिखा ​था कि उनके वार्ड में सेक्टर 1 में जोन 10,11,12,13,14 एवं सेक्टर 3 के जोन 30 और 31 आते हैं। इनमें से वार्ड के कई आम रास्तों पर वाहन चालक तेज गति से वाहन चलाते हैं, जिससे दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है। साथ ही कई बार दुर्घटनाएं हो भी चुकी हैं। अत: दुर्घटना के अंदेशा वाली जगहों को चिह्नित करवा कर वहां गति अवरोधक लगवाए जाएं।

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *