राजस्थान में एक महिला ने बगैर ऑपरेशन के एक साथ चार बच्चों को दिया जन्म

राजस्थान में एक महिला ने बगैर ऑपरेशन के एक साथ चार बच्चों को दिया जन्म

– अब परिजनों को सता रही ये चिंता..

राजस्थान में नागौर जिले के डीडवाना स्थित उत्तम हॉस्पिटल में एक महिला ने साधारण डिलीवरी से एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया है। मिली जानकारी के अनुसार देवराठी गांव निवासी संजू देवी को दर्द चलने पर यहां हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। जहां डिलीवरी के दौरान चार बच्चों को जन्म दिया। बड़ी बात ये है कि चारों बच्चे नॉर्मल डिलीवरी से हुए हैं। इसके लिए अलग से किसी तरह का कोई ऑपरेशन नहीं किया गया। डॉक्टर इसे एक करिश्मा बता रहे हैं। वहीं अपने आप में इस तरह की जिले की ये पहली डिलीवरी बताई जा रही है।

डिलीवरी के लिए राजी नहीं थी महिला :

इन 4 बच्चों में 1 लड़की और 3 लड़के हैं। हॉस्पीटल की डॉक्टर स्वाति अग्रवाल ने बताया कि संजू देवी जब पहली आई तो उस वक्त वह करीब साढ़े 3 महीने पेट से थी। सोनोग्राफी के दौरान पता चला कि उसके पेट में एक नहीं दो नहीं बल्कि 4-4 बच्चे हैं। महिला को डर था कि कहीं कोई प्रॉब्लम न हो जाए इसलिए उसने सभी बच्चों को एक साथ जन्म देने से मना कर दिया। लेकिन डॉक्टर के समझाने पर वह मान गई। उसका ट्रीटमेंट हॉस्पीटल की देखरेख में ही चल रहा था।

परिजनों को सता रही ये चिंता :

बच्चों को शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. सोहन बाजिया की निगरानी में आईसीयू के भीतर ही रखा गया है। बच्चों के फेफड़े थोड़े कमजोर बताए जा रहे हैं। साथ ही बच्चों का वजन भी कम बताया जा रहा है। फिलहाल इनका इलाज किया जा रहा है। बता दें कि महिला का पति मजदूरी करता है। ऐसे में चार बच्चों के लालन-पालन की चिंता भी परिजनों को सता रही है।

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *