पंचायत राज चुनावों में सिखाएंगे सबक: भाजयुमो

पंचायत राज चुनावों में सिखाएंगे सबक: भाजयुमो

जयपुर. आगामी पंचायती राज चुनावों को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला बुधवार को प्रदेश मुख्यालय पर आयोजित की गई। कार्यशाला को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. सतीश पूनियां ने ​कहा कि युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को गांव-गांव जाकर आगामी पंचायती राज चुनाव में कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों को जनता तक पहुंचाने का काम करना है।

विधानसभा चुनाव के समय जितने भी वादे जनता से किये थे, चाहे किसानों का मुद्दा हो, बेरोजगारों का मुद्दा हो, महिला उत्पीड़न का मुद्दा हो, इन सभी मुद्दों पर सरकार असफल साबित हुई है। कांग्रेस की ओर से नागरिकता संशोधन विधेयक के बारे में जो दुष्प्रचार किया जा रहा है, उसकी सच्चाई बताकर जनता को जागरूक करने पर जोर दिया जाए।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता प्रदेश महामंत्री (संगठन) चन्द्रशेखर ने कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत करने का मंत्र दिया और इस बात पर विशेष जोर दिया की पंचायती राज चुनाव की तैयारियों के संबंध में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को जनसंपर्क एवं अपने-अपने बूथ को जीतने की तैयारी करनी चाहिए।

भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष अशोक सैनी भादरा द्वारा कार्यक्रम की प्रस्तावना रखी और उन्होंने कहा कि भाजयुमो पंचायत राज चुनाव में अधिक से अधिक युवाओं को प्रेरित करके किसान विरोधी कांग्रेस सरकार की कारगुजारियों को जनता तक पहुचाएंगे। पंचायती राज चुनाव में भाजयुमो ने पंचायत चुनाव को लेकर जिला स्तर तक टीमों का गठन कर लिया है। आगामी समय में पंचायत समिति स्तर तक भी गठन कर लिया जायेगा।

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *