मशहूर TikTok स्टार सिया कक्कर ने की आत्महत्या, 19 घंटे पहले ही किया था विडियो अपलोड़

मशहूर TikTok स्टार सिया कक्कर ने की आत्महत्या, 19 घंटे पहले ही किया था विडियो अपलोड़

Siya Kakkar Suicide News LIVE: महज 16 साल की उम्र में प्रसिद्धि क्या होती है ये जान लिया था, लेकिन अचानक ऐसा क्या हुआ कि उसे ये दुनिया रास नहीं आई। दिल्ली की मशहूर TikTok स्टार सिया कक्कड़ के सुसाइड़ करने के बाद अब इस तरह के सवाल खड़े हो गए। गुरुवार को दोपहर करीब 1 बजे सिया कक्कर की आत्महत्या की खबर बाहर आई। जिसे सुनकर उनके फैंस को गहरा झटका लगा। बता दें कि सिया ने TikTok पर बहुत ही कम समय में डांस के माध्यम से बड़ी लोकप्रियता हासिल कर ली थी।

सॉन्ग में आने वाली थी :

फिलहाल सिया की आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि रात को आखिरी बार सिया की बात उसके मैनेजर अर्जुन सरीन से हुई ​थी। आत्महत्या को लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सबसे पहले उन्होंने मैनेजर से पूछताछ की है जिसमें उन्होंने कबूल किया है कि आखिरी बार बीती रात को ही उनकी Siya Kakkar से बात ​हुई थी, लेकिन बातचीत के दौरान एक बार भी ऐसा नहीं लगा कि ​सिया किसी तरह के डिप्रैशन में है या कुछ इस तरह का बड़ा कदम उठा सकती है। बातचीत में ये भी पता चला कि सिया को एक सॉन्ग भी मिला था, जिसमें वह काम करने वाली थी।

ये है सोशल स्टेटस :

बता दें कि सिया को TikTok पर फिलहाल 1.1 मिलियन यानि करीब 11 लाख लोग फॉलो करते हैं। उसने अब तक कुल 709 विडियो अपलोड़ किए थे। जिन पर कुल 17.6 मिलियन लाइक्स मिल चुके हैं। वहीं इन विडियोज में करीब 100 विडियोज ऐसे हैं जो वायरल हुए हैं यानि जिनके व्यूज मिलियन में गए। इसके अलावा सिया इंस्टाग्राम पर भी एक्टिव रहती थी और वहां भी उसके विडियोज का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा था। यहां उसके 1 लाख 15 हजार फॉलोवर हैं जो उसकी मौत की खबर के बाद अब लगातार बढ़ रहे हैं। यहां उसकी कुल 113 पोस्ट हैं जिनमें कई विडियोज के व्यूज मिलियन में जा चुके हैं।

फैंस की प्रतिक्रिया :

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर सिया के फैंस इस खबर के बाद काफी दु:खी हैं और हैरान भी। इनमें कई बॉलीवुड से जुड़े लोगों ने भी ट्वीट किया है। केआरके ने भी इसे दु:खद बताया है। वहीं कई लोगों का कहना है कि एक और सुसाइड़ केस! आखिर ये हो क्या रहा है। शॉकिंग!! फैंस का कहना है कि ए​क और टैलेंट चला गया..। सिया की फोटोज के साथ लोग सिया की आत्मा की शांति की दुआ कर रहे हैं तो वहीं साल 2020 को जमकर कोस भी रहे हैं।

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *