सुशांत की आत्महत्या मामले में विकिपीडिया ने फिर खड़े किए सवाल, पुलिस ने क्यों किया इनकार?

सुशांत की आत्महत्या मामले में विकिपीडिया ने फिर खड़े किए सवाल, पुलिस ने क्यों किया इनकार?

Sushant Singh Rajput: सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या को लेकर विकिपीडिया पर सु​बह 8 बजकर 59 मिनट का समय देखकर लोगों का गुस्सा सोशल मीडिया पर फूट पड़ा। बता दें कि इससे पहले तक पुलिस की तहकीकात में सुशांत की आत्महत्या का समय करीब 12 से 12.30 बजे के बीच बताया जा रहा था। लेकिन विकिपीडिया पर अपलोड की गई हिस्ट्री में ये समय सुबह करीब 9 बजे का बताया गया है। जिसको लेकर सोशल मीडिया पर यूजर्स सवाल करते दिखे।

इस मामले की जांच में जुटी मुंबई पुलिस तक जब ये बात पहुंची तो पुलिस ने इसे समझने के लिए साइबर सेल का सहारा​ लिया। जिसमें पता चला कि विकिपीडिया का पेज यूटीसी की टाइमलाइन पर चलता है। इसलिए भारतीय समय और यूटीसी के समय के बीच करीब 5.30 घंटे का अंतर आता है। इस हिसाब से देखा जाए तो यूटीसी टाइम भारतीय समय से सा​ढ़े 5 घंटे पीछे है। मुंबई पुलिस का कहना है विकिपीडिया के साथ किसी प्रकार की कोई छेड़खानी नहीं की गई है। जबकि कई सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि विकिपीडिया पेज को एडिट किया गया है।

सीबीआई जांच की उठ रही मांग :

कल बुधवार को मुंबई पुलिस ने सुशांत की आत्महत्या मामले में शेखर कपूर से भी पूछताछ की। इससे पहले पुलिस करीब 22 लोगों से पूछताछ कर चुकी है। पुलिस हर एंगल से जांच में लगी हुई है। इसी बीच मामले की सीबीआई से जांच कराने की मांग भी आए दिन तेज हो रही है। सुशांत की आत्महत्या की सीबीआई जांच को लेकर कुछ दिन पहले ही ये मुद्दा ट्विटर पर दिनभर ट्रेंड भी कर चुका है। इसके अलावा बॉलीवुड और राजनीति से जुड़े कई लोग भी सीबीआई से जांच की मांग कर चुके हैं।

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *