बॉलीवुड़ के धोनी फिल्मों में भी लगाने वाले थे हेलिकॉप्टर शॉट, लॉकडाउन से पहले साइन की थीं 7 फिल्में

बॉलीवुड़ के धोनी फिल्मों में भी लगाने वाले थे हेलिकॉप्टर शॉट, लॉकडाउन से पहले साइन की थीं 7 फिल्में

बॉलीवुड़ में डिप्रैशन कोई बड़ी बात नहीं है। यहां पर्दे की चकाचौंध के पीछे का पसीना किसी को नहीं दिखता। एक प्रकार से देखा जाए तो यह भी एक शेयर बाजार की तरह है। जिसका कभी कोई सटीक आंकलन नहीं कर सकता। यहां सबकुछ खेल अनुमान और रिस्क पर आधारित होता है।

Sushant Singh Rajput Death: बॉलीवुड़ अभिनेता सुशांत का अचानक यूं शांत हो जाना उनके फैंस और इंडस्ट्री दोनों को एक गहरा झटका दे गया। फिल्म एमएस धोनी के बाद उनकी पॉपुलरिटी ने उन्हें बॉलीवुड़ का धोनी बना दिया ​था। और अब वह फिल्मों का एक हेलिकॉप्टर शॉट भी लगाने वाले थे। जी हां, बताया जा रहा है कि लॉकडाउन के पहले उन्होंने करीब 7 नई फिल्में साइन की थीं।

सबकुछ ठीक ही तो चल रहा था। लेकिन अचानक ऐसा क्या ​हुआ कि उन्हें इतना कठोर कदम उठाना पड़ गया। इसके पीछे की कहानी को जब टटोलकर देखा गया तो उसमें कुछ पन्ने हमें कोरे दिखाई दिए। यानि बात कुछ समझ में नहीं आई। क्योंकि बीते ढ़ाई महीने से डिप्रेशन तो पूरी फिल्म इंडस्ट्री झेल रही है। ऐसे में कई प्रोड्यूसर्स ने तो अरबों का दाव लगाया हुआ था।

लेकिन एक एक्टर होने के नाते सुशांत अब इस स्टेज पर आ गए थे कि उन्हें फिनांसियल प्रॉब्लम इस हद तक तो नहीं होनी चाहिए थी कि उन्हें इस कदर आत्महत्या पर मजबूर होना पड़े। वहीं पुलिस की ओर से उनके अकाउंट की जांच पड़ताल में कोई बड़े नुकसान अथवा हालिया बड़े लेनदेन जैसी कोई प्रॉब्लम नहीं दिखी।

चलिए अब आपको इसी से जुड़ी हुई एक और घटना से वास्ता करवाते हैं। सुशांत की मौत से 5 दिन पहले ही उनकी एक पीए दिशा की हत्या हो जाती है। बताया जाता है कि छत से कूदकर उन्होंने जान दे दी। हालांकि उसकी खबर ज्यादा लोगों तक नहीं पहुंच सकी। दिशा की मौत के पीछे का कारण भी डिप्रैशन ही बताया गया। आखिर ये कैसा डिप्रैशन था जिसने 5 दिन के भीतर 2 लोगों की जीवनलीला को समाप्त कर दिया।

टेलीविजन के समय में सुशांत अंकिता लोखंडे के साथ कई वर्षों तक लिव इन में रहे थे। फिलहाल उनकी गर्लफ्रैंड के रूप में रिया चक्रवर्ती का नाम भी सामने आया है। वहीं उनके पिता के अनुसार उन्होंने सुशांत को शादी के लिए भी राजी कर लिया था। नवंबर माह में उनकी शादी की बात भी लगभग पक्की हो गई थी। हालांकि ये नहीं बताया कि किसके साथ होने वाली थी। इसलिए एक पहलू सुशांत की निजी जिंदगी ​के साथ भी जोड़कर देखा जा रहा है।

कहीं ये हत्या तो नहीं ?

आखिर में बात एक और सवाल पर आकर रुकती है कि इतना सब कुछ देखने और सुनने के बाद कहीं ऐसा तो नहीं कि इसके पीछे की गुत्थी कुछ अलग ही हो। हालांकि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में सुशांत की मौत दम घुटने से होना बताया है। उन्होंने शनिवार की रात को 3 बजे आखिरी कॉल अपने एक करीबी माने जाने वाले दोस्त शेट्टी को किया था। मैनेजर को सुशांत के फोन का लॉक कोड़ मालूम था। शेट्टी ने सुशांत के कॉल का रविवार दोपहर 12 बजे रिप्लाई किया। सुशांत के कुक और दोस्त का कहना है कि सुशांत ने डिप्रैशन की दवाई खानी बंद कर दी थी। उनका व्यवहार असामान्य हो गया था।

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *