आज होगा सूर्य उत्तरायण, बदलेगा लोगों का समय, जानें क्या कहता है आज का राशिफल..!

आज होगा सूर्य उत्तरायण, बदलेगा लोगों का समय, जानें क्या कहता है आज का राशिफल..!

सूर्य के उत्तरायण होने एवं मकर संक्रांति की शुभकामना।

ज्योतिषाचार्य पंडित हरीश शर्मा के अनुसार चंद्रमा सिंह राशि पर प्रातः 11 बजकर 28 मिनट तक रहेगा उसके उपरांत कन्या राशि पर संचार करेगा।

मेष : परिवार के साथ समय बिताएंगे। किसी महिला मित्र का कार्य में विशेष सहयोग मिलेगा। आपका आकर्षण बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में स्थि‍तियां अनुकूल रहेंगी। आध्‍यात्मिकता की ओर मन रहेगा। यात्रा टालें।

वृषभ :धार्मिक आयोजनों में व्‍यस्‍त हो सकते हैं। न्यायालय के निर्णय आपके पक्ष में होंगे। घर में किसी नवीन वस्‍तु की खरीदारी हो सकती है। दूसरों की मदद करने का भाव मन में रहेगा। अधिकारी प्रसन्‍न रहेंगे।

मिथुन : आशानुसार सफलता नहीं होने से हताश हो सकते हैं। शिक्षा से संबंधित काम पूरे होंगे। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में समय बीतेगा। रुका धन मिल सकता है। शादी, उत्सव में शामिल होने के अवसर मिलेंगे।

कर्क :जमीन के मामलों में परेशानी आ सकती है। व्‍यापार में प्रतिस्‍पर्धा बढ़ने से चिंतित हो सकते हैं। नए संपर्कों का लाभ मिलेगा। नवीन वस्‍त्र, आभूषण क्रय कर सकते हैं। किसी से उपहार मिल सकता है।

सिंह : नया काम आरंभ न करें। मानसिक तनाव व घरेलू उलझनों में बढ़ोतरी हो सकती है। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ेगा। माता पिता का प्रेम व सहयोग मिलेगा। ईश्‍वर के प्रति आस्‍था बढ़ेगी।

कन्या :बच्‍चों की शिक्षा पर धन खर्च होगा। किसी पुराने विवाद का अंत होगा। परिवार में मेहमानों के आगमन से प्रसन्‍नता रहेगी। धन का लेनदेन सोच समझकर करें। दांपत्‍य जीवन में कुछ कड़वाहट हो सकती है।

तुला : मित्रो से मुलाकात हो सकती है। परिवार में सुख का वातावरण रहेगा। समाज के कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्‍सा लेंगे। लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे। मित्रों के साथ प्रवास हो सकता है।

वृश्चिक : उत्‍तरदायित्‍व का निर्वाह अच्छे से होगा। नौकरी में पदोन्नति के योग है। कार्यक्षेत्र मे सफलता प्राप्त होंगी। पारिवारिक उन्नति के योग है। स्वास्थ्य नरम रहेगा।

धनु : लाभ के लिए किए गए कार्य मे सफलता। आज आपको शुभ समाचार मिल सकते है। आज आपको स्वस्थय का विशेष ध्यान रखना होगा। नए काम की योजना आज बन सकती है।

मकर : व्‍यय अधिक हो सकता है। शत्रु परास्‍त होंगे। दूसरों की मदद सोच समझकर करे। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। संतान संबंधी चिंता रह सकती है। खानपान में रुचि रहेगी।

कुंभ : परिवारिक चिंता हो सकती है। व्यर्थ विवाद हो सकता है। कामकाज पर गंभीरता से ध्‍यान दे। धार्मिक स्थान पर जाने से शांति मिलेगी। उच्च अधिकारी आपके काम की प्रशंसा करेंगे।

मीन : पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा। कामकाज में जोखिम न लें। अनावश्‍यक खर्च बढ़ सकता है। मान सम्‍मान बढ़ने से आत्‍मविश्‍वास बढ़ेगा। सेहत का ध्यान रखें। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

शक संवत् 1941 माघ कृष्ण चतुर्थी मंगलवार विक्रम संवत् 2076, परिधावी नाम संवत्सर, तारीख 14 जनवरी 2020, सूर्य उत्तरायण, शिशिर ऋतु।

राहुकाल मध्याह्न 12 बजकर 30 मिनट से 13 बजकर 49 मिनिट तक रहेगा एवं दिशा शूल उत्तर में रहेगा।

अभिजीत मुहूर्त कोई नहीं।

पंचमी तिथि मध्याह्म 12 बजकर 12 मिनट तक उपरांत षष्ठी तिथि रहेगी।

उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र रात्रि 04 बजकर 07 मिनट तक उपरांत हस्त नक्षत्र रहेगा।

शोभन योग रात्रि 21 बजकर 11 मिनट तक उपरांत अतिगंड योग रहेगा।

तैतिल करण मध्याह्म 12 बजकर 12 मिनिट तक उपरांत गर करण रहेगा।

चौघड़िया आज दिन का शुभ समय
लाभ 07 बजकर 15 मिनिट से 08 बजकर 34 मिनिट तक
अमृत 08 बजकर 34 मिनट से 09 बजकर 52 मिनट तक।
शुभ 11 बजकर 11 मिनट से 12 बजकर 30 मिनट तक।

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *