बिहार पुलिस के ​हाथ लगा अब ये वीडियो, बढ़ सकती हैं रिया चक्रवर्ती की मुश्किलें

बिहार पुलिस के ​हाथ लगा अब ये वीडियो, बढ़ सकती हैं रिया चक्रवर्ती की मुश्किलें

सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले में रिया चक्रवर्ती की मुसीबतें बढ़ती ही जा रही हैं। अब रिया का एक और वीडियो सोशल मी​डिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वह मुंबई की टपोरी भाषा में बात करती हुई दिखाई दे रही हैं। हालांकि ये वीडियो कहां का है और किस जगह पर शूट किया गया है, ये फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया ​है। मगर बताया जा रहा है कि यही वीडियो अब बिहार पुलिस के हाथ भी लग गया है। आखिर इस वीडियो में रिया ने बोला क्या है चलिए पहले वो बताते हैं।

वीडियो में रिया मुंबई की टपोरी भाषा में कहती हैं कि ‘अपुन ताई है। अपुन को पता है कि छोटे गुंडा लोग को कैसे मैनिपुलेट करना है। अपुन का क्लास थोड़ा अलग है। अपुन गुंडा लोग से गुंडागर्दी कराते हैं। आगे वह कहती हैं कि उनका बॉयफ्रैंड भी छोटा गुंडा है। डॉन उनके उपर है और वह बता भी नहीं सकती हैं।’

इस तरह से वह कई सारी बातें बोलते हुए उन्हें इस वीडियो में देखा जा सकता है। जब वह इस तरह की बात कहती हैं तो उनके सामने बैठे कुछ लोग ठहाके मारते हैं। हालांकि ये कौन लोग हैं इनका चेहरा वीडियो में नहीं आया है। ये सब बातें रिया बोल तो देती हैं मगर रिकॉर्ड करने वाले शख्स को टोकते हुए ये भी कहती हैं कि वह इसे रिकॉर्ड न करे, लेकिन तब तक ये सारी बातें रिकॉर्ड हो जाती हैं।

https://www.facebook.com/voompla/videos/415015916105906/

बता दें कि हाल ही में सुशांत के पिता केके​ सिंह ने पटना में रिया के खिलाफ 7 पन्ने की जो एफआईआर दर्ज करवाई है। उससे रिया की मुश्किलें अचानक से बढ़ गईं हैं। ऊपर से सुशांत की मनी को लेकर ईडी ने भी रिया के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और अब ऐसे में ईडी की ओर से रिया के खिलाफ कभी भी लुक आउट ऑर्डर जारी हो सकता है।

Share

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *